उत्तर प्रदेश
खुद पार करेगी अपनी नैया निषाद पार्टी mission 2022

आज बलिया जनपद में पॉलिटिकल गॉडफादर ऑफ फिशरमैन निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामना मा. डॉक्टर संजय कुमार निषाद जी के आगमन पर उनके स्वागत में उमड़ा जन सैलाब | कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने १३ जनवरी २०२१ को गोरखपुर में होने वाले संकल्प दिवस को सफल बनाने की अपील की तथा इसी क्रम में लोगो को उनके ताकत का एहसास दिलाते हुए कहा कि असली भगवान वोटर होता है , लेकिन उसे अपनी ताकत का एहसास नहीं है जिसके कारण वह राजनीति का शिकार है और अपने आप को कमजोर समझता है | जिस दिन उसे यह बात समझ में आ गई ,उस दिन शासन सत्ता उसके हाथ में होगा |