समाचार

बीजेपी आरक्षण विरोधी पार्टी है। :- डॉक्टर संजय निषाद केंद्र की सहमति के बिना आरक्षण संभव नहीं :- डॉक्टर संजय निषाद

बीजेपी आरक्षण विरोधी पार्टी है। :- डॉक्टर संजय निषाद

केंद्र की सहमति के बिना आरक्षण संभव नहीं :- डॉक्टर संजय निषाद

निषाद पार्टी का आरक्षण संबंधी मुद्दा भी इस समय जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। जनपद सोनभद्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद में हर हाल में निषादों का आरक्षण लेने की बात कही।
डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि निषादों का संवैधानिक आरक्षण ऐसे भंवर में फंस चुका है कि बिना केंद्र की सहमति के नही मिलेगा। सरकार में खुद एक पक्ष आपका मजबूत दुश्मन है, उसके विरोध के बाबजूद आपने अपने आरक्षण की बकालत करनी है। तो पहली बार वो बकालत PM के पास पहुंची है। ज्यादा तगड़ी बकालत नही ,लेकिन है। अगर हम लोगों को बड़ी बकालत करानी है तो पार्टी के रूप में सत्ता के दोस्त बने डॉक्टर संजय को मजबूत करना होगा। अगर किसी भी कारण बस हम यह नहीं कर पाए तो समाजहित नहीं होगा। जो शायद कोई भी समाज का शुभ चिंतक नही चाहेगा।
आज पहली बार निषाद देश की सत्ताधारी पार्टी का दोस्त बना है। हालांकि बीजेपी आरक्षण विरोधी पार्टी है। फिर भी अगर कोई संभावना है तो डॉक्टर संजय के रास्ते से ही है। डॉक्टर को कमजोर करके आप वो उम्मीद भी खत्म करना चाहते हो क्या?
डॉक्टर PM नही, PM का दोस्त है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Close