करिश्मा कर दिया डॉक्टर संजय कुमार निषाद ने :- पूजा राम वर्मा

करिश्मा कर दिया डॉक्टर संजय कुमार निषाद ने :- पूजा राम वर्मा
निषाद पार्टी की बैठक आहूत की गई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में आगरा के पूजा राम वर्मा ने निषाद बिरादरी के अतीत की स्थिति और निषाद पार्टी के गठन के बाद डॉक्टर संजय निषाद के मार्गदर्शन में आगे बढ़े निषाद समुदाय की आज की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि,,जय निषाद राज,, का मंत्र देकर निषाद को सीना तानकर चलना तो सिखा दिया।
आज का निषाद जाति छुपाकर नही ,,निषाद,, सरनेम लगाकर चलता है शान से।
कुछ दिन पहले कही कही नज़र आता था निषाद सरनेम और अबतो लगता है निषादो की बाढ़ आ गयी है।
अबका निषाद खेत पर भी जाता है तो निषाद सरनेम साथ लेकर जाता है।
आज निषाद के बच्चे बच्चे को पता है कि वो उन आदिपुरुषो के वंशज है जो जो ईश्वर या भगवान की पदवी से शुशोभित है। श्रृंगवेरपुर में दहाड़ लगाता खड़ा भगवान गुहराज निषाद जी का विशाल किला मौजूद है।
इतने बड़े और भव्य इतिहास बाली कोई भी वंश इस देश मे नही है।
पूर्बजों के भव्य इतिहास से सुसज्जित आज का निषाद अंधविश्वास की किताबों में लिखी वर्णभेदी घ्रणा/दुर्भावना/अपमान को लात मारने लगा है। और निषाद आगे निकल गया हैं।
इस कुलीन आत्मविस्वास से भर दिया है कि निषाद को डॉक्टर संजय कुमार निषाद ने जगा दिया है।
मैं तहे दिल से डॉक्टर संजय के समर्पण, लग्न, मजबूत इरादा और इच्छाशक्ति को ,,जय निषाद राज,, कहना चाहता हूं।।।
