“राजनैतिक सत्ता एक ऐसी मास्टर चाबी है, जिससे आप हर प्रकार के ताले खोल सकते है”

सम्माननीय साथियों~ सादर जय निषाद राज!
जैसा कि हम सभी जानते है कि…..
“राजनैतिक सत्ता एक ऐसी मास्टर चाबी है, जिससे आप हर प्रकार के ताले खोल सकते है”
इसी बात को ध्यान मे रखते हुए डॉ संजय कुमार निषाद जी के मन मे एक विचार आया कि क्यों ना एक राजनीतिक पार्टी का गठन कर सभी समस्याओं का समाधान किया जाए। पार्टी को चलाने के लिए अनुशासित कार्यकर्ताओं की फौज चाहिए। इसके लिए राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद एवं निर्बल इन्डियन शोषित हमारा आम दल बनाया गया। जिसके कैडर कार्यक्रम में मानसिक रूप से स्वस्थ, ऐतिहासिक, सामाजिक, राजनीतिक ज्ञान से युक्त त्यागी, समर्पित, बुद्धिमान, समझदार, होशियार व सही गलत का फैसला ले सके और दायरे में रह कर सत्ता परिवर्तन के लिए गम्भीर रूप से जागृति एवं जागरूकता कर समाज को जोड़ने का अभियान चलाकर सत्ता हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं की फौज तैयार किया है।आपको भी इस अभियान में शामिल होना ही होगा। आगामी पीढ़ी के बेहतर भविष्य के निर्माण हेतु। आप के सुझाव सहयोग की अपेक्षा रखते हैं।
1- अभी हमारी क्या रणनीति नीति होनी चाहिए आगामी चुनाव के लिये?
2- जनता के सामने विकल्प के तौर पर हम कैसे खड़े हो सकते हैं?
3- विरोधी के पास साम दाम दंड भेद सब है, हमारी क्या तैयारी होनी चाहिए?
4- हमारे समाज के सभी सामाजिक संगठन हमारे लोगो को राजनीति से दुर रहने को कहते है तो इन्हे कैसे समझाया जा सके?
5- युवा लीडरों को राजनीति में आगे कैसे लाया जाय?
6- सबसे महत्वपुर्ण बात हमारी अपनी क्या, कैसे, किस तरह से तैयारी हो आगामी चुनाव के लिये?
7.समाज के हर व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा कैसे पहुंचाई जाए।
8.पार्टी से सभी समाज के शोषितों , वंचितों को कैसे जोड़ा जाए।
9. सिर्फ के जाति विशेष से हम सत्ता में नहीं आ सकते, तो अन्य जातियों को पार्टी में लाने के लिए क्या जतन किए जाए।
पार्टी का मानना है कि जो बच्चा नियमित रुप से स्कूल जाता है वह निश्चित ही पास होकर सफल होता है। यदि हम सोचे कि बच्चे को exam के अंतिम दिनो मे अच्छी coaching करा देंगे तो वह पास होगा यह सम्भव नही ।क्योंकि हमारा समाज आज जागरूक तो है पर उसके अंदर जागृति नहीं है, कई हिस्सों मे बटा हुआ है।
”समय बहुत कम है पूरा जोर लगा दे।
कुछ को मैं और कुछ को आप जगा दे।
डॉ. साहब ने कहा है कि राजनीति की यह बात घर-घर में बता दें।
आप
अपना नाम……..
पार्टी में पद……
मोबाइल नंबर…….
जिला…….
विधानसभा…..
ब्लाक……..
जरुर लिखें
यदि आप सहयोगी नहीं बनें या हमारे समाज के सभी सामाजिक संगठन, हमारे लोगों को राजनीति से दुर रहने की कोशिश किया तो उत्तर प्रदेश के आगामी 2022 और 2024 के लोकसभा के चुनाव में चुनकर आने वाले विधायकों सांसदों सें देश 1947 से भी बुरे हालातों में मिलेगा। क्या आप तैयार हैं इस चुनौती के लिए?
जी हाँ, यह सच है। आज देश के हालात किसी से छिपे नहीं हैं, देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह तबाह हो चुकी है, व्यापार बंद हो रहे हैं, लोगों को नौकरियों से निकाला जा रहा है, युवाओं को पढ़ लिखकर भी रोज़गार नहीं मिल रहा है, देश के हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
यही है इन राजनेताओें का 73 वर्षों का विकास और इन राजनेताओें से यह उम्मीद करना की वे देश की इन समस्याओं का समाधान कर देंगे बेमानी है।
न इन नेताओं के पास कोई Vision है न कोई रोड मैप, जब देखो तब ये बस एक दूसरे पर कीचड़ उछालते रहते हैं, कांग्रेस वाले सपा, बसपा, BJP को दोष देते रहते हैं और BJP वाले सपा,बसपा, कांग्रेस को। जबकि सच्चाई यही है कि ये ही सभी दल इस कुव्यवस्था और इस स्थिति के लिए बराबर के ज़िम्मेदार हैं।
जनता एक दल से परेशान होती है और वह दूसरे दल को सत्ता सौंप देती है और फिर उस दूसरे दल से परेशान होकर फिर उसी पुराने दल को सत्ता में बिठा देती है और यह बात इन्हें अच्छी तरह पता है कि जनता के पास कोई विकल्प नहीं है और उसी का लाभ उठाकर ये नेता बुरे हालात होने के बाद भी चुनाव जीत जाते हैं। कुछ दिन तुम लूटो और कुछ दिन हम और जनता बेचारी पिसतीं रहे।
पर अब ऐसा होने वाला नहीं है, अब जनता में से ही एक प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर का विकल्प तैयार हो रहा है, इस विकल्प का नाम है निर्बल इण्डियन हमारा आम दल(निषाद पार्टी) इस समय देश के 20 राज्यों में कार्य कर रही है तथा अभी तक 20000 से अधिक कैडर (शिक्षित प्रशिक्षित, दक्ष, अनुभवी, सक्रिय, समर्पित, जानकर, समझदार, ज्ञानवान, मिशनरी) कार्यकर्ता व लीडर्स जुड़ चुके हैं जो अलग-अलग स्तर पर कार्य कर रहे हैं।
निर्बल इण्डियन हमारा आम दल(निषाद पार्टी) ने तय किया है कि वह उत्तर प्रदेश के आगामी 2022 में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सबसे अधिक सीटों को जीतकर इतीहास भी रचेगी। 2024 में भी 543 सीटों पर न केवल चुनाव लड़ेगी बल्कि ज्यादातर सीटों को जीतकर इतीहास भी रचेगी।
निर्बल इण्डियन हमारा आम दल (निषाद पार्टी) ने तय किया है कि चुनाव लड़ने वाला कोई भी व्यक्ति किसी जाति, धर्म, महिला, पुरूष राजनैतिक सोच रखने वाला होगा, जनता में से ही पढ़े-लिखे, काबिल और सक्षम लोगों को इस क्रांति के लिए चुना जा रहा है।
यदि आपको भी लगता है कि यदि आपको अवसर मिले तो आप इन वर्तमान पार्टियों और राजनेताओं से बेहतर देश को चला सकते हैं तो आपको भी निर्बल इण्डियन हमारा आम दल(निषाद पार्टी) में एक अवसर दिया जा सकता है।
आज देश जिन समस्याओं से जूझ रहा है उनके लिए यदि कोई सबसे अधिक ज़िम्मेदार है तो वे हमारे राजनेता ही हैं। जब तक इन पार्टियों और राजनेताओें को सत्ता से बाहर नहीं किया जाएगा और आम लोग सत्ता में नहीं आएगें तब तक भारत की समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता।
यह सच है कि इन नेताओं को सत्ता से बाहर करना इतना आसान नहीं होगा, हमें इन नेताओं को सत्ता से बाहर करने में, इनसे लड़ने में धन-बल, बाहुबल, रणनीति और मानसिक मज़बूती की आवश्यकता होगी, इसलिए हर योद्धा को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, धार्मिक और आध्यात्मिक स्तर पर बहुत सी परीक्षाओं को पास करना होगा तथा इस राष्ट्र निर्माण के कार्य को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग करना होगा।
केवल वही लोग योद्धा के लिए आगे आएँ जो भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस सभी से लड़ने की क्षमता रखते हों, आपको देशद्रोही, गद्दार कहा जाएगा, आप पर आरोप लगाएँ जाऐंगे, आपको चोर, लुटेरा कहा जाएगा, आपके चरित्र पर कीचड़ उछाला जाएगा, यदि यह सब सुनने की हिम्मत नहीं है तो इस युद्ध में मत उतरिए।
हमें इस व्यवस्था को बदलने के लिए पहले उत्तर प्रदेश के आगामी 2022 में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिये 403 योद्धा, 1 करोड़ साधारण सदस्य, 10 लाख सक्रिय सदस्य तैयार करने हैं तथा 100 करोड़ का फण्ड भी जुटाना है।
पहला लक्ष्य है 31 अगस्त 2021 तक सभी 403 योद्धाओं की खोज पूरी हो जाए फिर 31 दिसंबर 2022 तक 1 करोड़ सदस्य और 10 लाख सक्रिय सदस्य तैयार किए जाऐंगे और उसके बाद 31 December 2023 तक 10 करोड़ साधारण सदस्य और 1 करोड़ सक्रिय सदस्यों की टीम तैयार की जाएगी।
2022 में इन सभी योद्धाओं को विधायक बनाकर सदन में भेजा जाएगा, चुनाव लड़ने के लिए हर योद्धा को हर स्तर से मदद दी जाएगी तथा कम से कम 2000 सक्रिय सदस्यों की टीम भी तैयार की जाएगी।
इस प्रकार की रणनीति तैयार की गई है कि निर्बल इण्डियन हमारा आम दल (निषाद पार्टी) से 2022 का चुनाव लड़ने वाले हर योद्धा को कम से कम 80 हजार से एक लाख वोट अवश्य प्राप्त होंगे।
केवल वही लोग योद्धा के लिए आवेदन करें जो अपने ऊपर हर वर्ष कम से 40-50 हज़ार रूपये हर वर्ष खर्च कर सकते हों, जनता दरबार लगा सकते हों, जिस लोकसभा/विधानसभा से आवेदन कर रहे हैं, वहाँ घर व दफ़्तर में 100-200 लोगों के बैठने की व्यवस्था कर सकते हों, बुलाने पर लखनऊ और दिल्ली आ सकते हों और रहने खाने की व्यवस्था कर सकते हों।
ये लड़ाई बहुत कठिन होने वाली है, सांसद, विधायक को हराना इतना आसान नहीं होगा, यकीन न हो तो आवेदन करने से पहले एक बार अपने क्षेत्र के सांसद/विधायक के घर या दफ़्तर जाकर मिल आएं। हर जातियों को लगभग संख्या के आधार पर और 20% सीटों पर महिला उम्मीदवारों को योद्धा के रूप में अवसर दिया जाएगा।
2022 का विधानसभासभा चुनाव
भारत की जनता
Vs
BJP, SP, BSP, Congress
होने जा रहा है।
Note:-
1. Candidate Should Able to speak Hindi, English & Local Language.
2. Should not be less than 25 years of age & should not be more than 65 years of age.
9415261898, 8840499545
साथियों, निषाद पार्टी का ऐप https://play.google.com/store/apps/details?id=com.sanjay.nishad.party आ गया है पहले खुद डाउनलोड करें और अधिक से अधिक शेयर करें। साथियों से लोड कराएं। आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए सदस्या लें और सहयोगी बनें और बनाएं। फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर डॉक्टर संजय निषाद का सभी भाषण आप सुनें और सुनाएं तथा निषाद पार्टी न्यूज़ को भी पढ़े।